{"_id":"5a15a95d4f1c1b59678bd7cc","slug":"131511369053-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को 14 करोड़ का नुकसान मरम्मत को मिले महज 75 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को 14 करोड़ का नुकसान मरम्मत को मिले महज 75 लाख
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
fifty rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बरसात में करोड़ों रुपये का नुकसान झेलनी वाली क्षेत्र की सड़कों की रिपेयर के लिए चंद रुपये मिले हैं। इसमें सड़कों में पड़े गड्ढों और ढहे डंगों का दुरुस्त होना मुश्किल लग रहा है। बरसात में 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और नुकसान के एवज में उसकी भरपाई के लिए 75 लाख रुपये में मिले हैं। 75 लाख में से 35 लाख रुपये बददी-बरोटीवाला मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए लक्कड़ डिपो पुल के लिए जारी हुए हैं। शेष 40 लाख रुपये क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए मिले हैं। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत नालागढ़, दून और अर्की विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें आती हैं।
औद्योगिक हब बीबीएन के तहत इस साल बरसात में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। इस साल की बरसात में लोनिवि को करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। बारिशों से सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें डंगा गिरना, ल्हासे गिरना, ड्रेनेज सहित अन्य नुकसान शामिल है।
जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य : अग्निहोत्री
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशासी अभियंता संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि बरसात में सड़कों के नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार करके समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी है। इसके एवज में प्रथम चरण में लक्कड़ डिपो पुल के लिए 35 लाख और सड़कों की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये विभाग को मिले हैं। जल्द ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।