{"_id":"6998abda5ce8c21aa7075e28","slug":"1276-crore-rupees-will-be-spent-on-strengthening-the-road-from-red-light-to-vardhman-chowk-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1044-163607-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी में रेड लाइट से वर्धमान चौक तक सड़क के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 12.76 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी में रेड लाइट से वर्धमान चौक तक सड़क के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 12.76 करोड़ रुपये
विज्ञापन
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने दी जानकारी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी शहर के रेड लाइट चौक से वर्धमान चौक तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण और नालियों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 76 लाख 33 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त सचिव ने बद्दी-साई मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ 89 लाख 31 हजार 92 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा, सड़क के किनारे बिजली के खंभों को सुरक्षित दूरी पर स्थापित करने के लिए बिजली बोर्ड को 3 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। विधायक ने कहा कि बद्दी शहर के मध्य स्थित यह मार्ग औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसे चंडीगढ़ शहर की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।
10 से 15 दिन के अंदर शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
राम कुमार चौधरी ने बताया कि सड़क के साथ-साथ समुचित जल निकासी व्यवस्था, विद्युत ढांचे का पुर्नसंयोजन और आवश्यक तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 10 से 15 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि निर्धारित समयावधि में परियोजना को धरातल पर उतारा जा सके। विधायक ने यह भी कहा कि वह दून विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात सुविधाओं में सुधार करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।