{"_id":"5c0fe9ddbdec22415f3da316","slug":"121544546781-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन रेलवे स्टेशन पर आज से मिलेगी यात्रियों को कैंटीन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन रेलवे स्टेशन पर आज से मिलेगी यात्रियों को कैंटीन सुविधा
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। ऐतिहासिक शिमला-कालका रेल ट्रैक के सोलन स्टेशन पर रेल विभाग की ओर से कैंटीन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी के साथ अब यहां पर कैंटीन की सुविधा मिलने से यात्रियों को खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिने-चुने स्टेशनों पर ही कैंटीन की सुविधा दी जा रही है। जिसमें धर्मपुर, बड़ोग और कंडाघाट स्टेशन शामिल हैं। लेकिन अब रेल विभाग ने सोलन यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करवा दी है। जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले सैकड़ों पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला ट्रैक के सोलन स्टेशन पर कुछ वर्ष पूर्व कैंटीन सुविधा मिलती थी, लेकिन 2002 में इसे बंद कर दिया था। लेकिन अब यहां पर एक कैंटीन का निर्माण किया गया है। गौर रहे कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रोजाना सैकड़ों बाहरी राज्यों सहित विदेशी पर्यटक शिमला घूमने के लिए आते हैं। सोलन रेलवे स्टेशन के उप निरीक्षक मनरिंद्र सिंह ने बताया कि सोलन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कैंटीन की सुविधा आज से उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां की जा चुकी हैं।
बड़ोग में 5 और सोलन में 2 मिनट रुकती है रेल
बड़ोग स्टेशन में 5 मिनट तक रेल रुकती है। जिससे यात्रियों को खाने पीने की वस्तुएं लेने के लिए समय मिल जाता है। लेकिन सोलन में रेल सिर्फ दो ही मिनट रुकती है।
गौर रहे कि अब स्टेशनों पर कैंटीन की सुविधा तो उपलब्ध करवा दी गई है। लेकिन यात्रियों खाने पीने की वस्तुओं को खरीदने के लिए समय सारिणी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों को जल्द बाजी में ही सामान को खरीदना पड़ेगा।