{"_id":"5bb391e1867a55019f2c9965","slug":"121538494945-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा ने घरोट की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा ने घरोट की टीम को हराया
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर(सोलन)। कुमारहट्टी के राजा वीरभद्र सिंह खेल परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच घरोट व पट्टा के बीच खेला गया। जिसमें पट्टा की टीम ने 26-24 के अंकों से विजय हासिल की। वहीं सीनियर वर्ग में 58 किलोग्राम से कम की प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच करणपुर व दुर्गा कल्ब कोरो के बीच खेला गया। यह मैच करणपुर ने 39-17 के अंतराल से जीता। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच पंडग व वाईसी गुनाई के बीच खेला गया। यह मैच वाईसी गुनाई ने 26-24 के अंतराल से जीता। फाइनल मैच करणपुर व गुनाई के बीच खेला गया। इस मैच को करणपुर ने 34-15 से जीता। प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्यातिथि रूपलाल ठाकुर व रमेश चौहान ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप शर्मा ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता 28 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर जयपाल अग्रवाल, बृज कपिल, संजय ठाकुर, अजय ठाकुर, कुंदन वर्मा, राजेश गुप्ता, नवीन सूद, हरिकृष्ण, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, ललित ठाकुर, संदीत ठाकुर, दिने ठाकुर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन