{"_id":"5bb0cefc867a5570e80f6d4f","slug":"121538313980-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप शर्मा की नाटी पर झूमा सोलन, शिल्पा शिमले वालिए पर ठोडो में लगे ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप शर्मा की नाटी पर झूमा सोलन, शिल्पा शिमले वालिए पर ठोडो में लगे ठुमके
Updated Sun, 30 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव की आखिरी संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संभालते ही उन्होंने मइया मेरिए हो से कार्यक्रम का आगाज किया। कुलदीप शर्मा को देखने के लिए ठोडो में उत्सव के आखिरी दिन दर्शकों की खूब भीड़ देखने को मिली। कुलदीप शर्मा ने इसके बाद किंदे चाली मेरी झुरिए, नाचदी आवेली ताड़ी गुड्डिए, शिल्पा शिमले वालिए के अलावा रोहड़ू जाणा मेरी आमिए समेत कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में विशाल मन्नी ने भी अपनी आवाज को जादू बिखेर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। आखिरी संध्या के मौके पर जीनियस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने हवा-हवा गीत पर नृत्य कर तालियां बटोरी। इसके अलावा एसजे डांसिंग जोन, सांस अकादमी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव कीर्ती, डॉ. संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। हिमाचल उत्सव की अंतिम संध्या में सदर विधायक कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने हिमाचल उत्सव को युवाओं के लिए मंच प्रदान करने वाला कार्यक्रम बताया।
विज्ञापन
सोलन को हराकर नालागढ़ ने जीता कबड्डी का फाइनल
उत्सव के दौरान आयोजित कबड्डी के मैचों का आयोजन किया गया। इसमें आखिरी दिन कबड्डी के फाइनल मैच में नालागढ़ की बरौना टीम ने वीसी सोलन को हराकर फाइनल के खिताब पर कब्जा किया। इसमें विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार रुपये इनाम देकर विधायक सोलन धनीराम शांडिल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन