फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में डेंगू के 19 नए मरीज डिटेक्ट, आंकड़ा हुआ

बीबीएन में डेंगू के 19 नए मरीज डिटेक्ट, आंकड़ा हुआ

Tue, 25 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के 19 नए मरीज आए सामने
विज्ञापन

आंकड़ा 250 पार, बद्दी में अब तक सामने आए हैं 191 रोगी, नालागढ़ में 60
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में डेंगू प्रतिदिन लोगों को डंक दे मार रहा है। क्षेत्र में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीबीएन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 250 पार कर गया है।

बीबीएन के तहत एलीजा विधि से हुए टेस्टों में 19 नए रोगी डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं। बीबीएन के तहत बद्दी में हुए 43 टेस्टों में से 14, जबकि नालागढ़ में हुए 38 टेस्टों में से 5 रोगी डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या अब 251 हो गई है। इसमें बददी में 191 और नालागढ़ में 60 मामले डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं। इनमें से अधिक रोगी बद्दी क्षेत्र के शामिल है, जहां आंकड़ा 200 को छूने वाला है। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है और जागरूकता अभियान जोरों से चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई का होना बहुत जरूरी है। पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें, वहीं पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बीबीएन के तहत नालागढ़ व बद्दी में डेंगू के 19 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी तरह से लोगों को जागरूक कर रहा है। लोग भी बताई गई बातों का अनुसरण करें और खुद भी डेंगू से बचें और लोगों को भी इससे बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed