{"_id":"5b9a71b7867a557e8327bfb6","slug":"121536848311-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोले द खाला पंचायत प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोले द खाला पंचायत प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजैहरा (सोलन)। पोले द खाला पंचायत के पूर्व प्रधान बाबूराम व विद्या देवी ने मुख्यमंत्री व डीजीपी विजिलेंस को पत्र भेजकर धांधलियों की जांच करने की मांग की है। शिकायत में पंचायत प्रधान पर आवास योजना का लाभ चहेतों को दिलवाने व सहकारी सभा के धन के दुरुपयोग की भी बात शिकायतपत्र में कही है।
पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया है कि योजना में शौचालय भी शामिल होता है। उन्होंने इसके लिए पुराना घर ही दिखा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधान ने राजनीतिक लाभ के लिए चहेतों को शौचालय, आवास योजना व बीपीएल में बड़े परिवारों को ही सुविधा दी है। वास्तविक तौर पर यह योजनाएं मांग कागजों तक ही सीमित हैं। खंड विकास अधिकारी नालागढ़ हेम चंद शर्मा ने बताया कि शिकायत आई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच के लिए टीम को पहले भी भेजा था लेकिन मौके पर लोगों के न आने से इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस सप्ताह निरीक्षण उनके नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए भेजी जाएगी। पोले दा खाला पंचायत प्रधान मनजीत सिंह ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि गत दिनों जनमंच में भी इन लोगों ने उनकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि यह सब उनकी राजनीतिक छवि को बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा वह अपना कार्य इमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई में शिकायतकर्ताओं में अपने समय में सरकारी योजनाओं का फायदा लिया था। जांच मे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन