फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग शुरू, पांच दिन से ठप थी पेयजल योजना

अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग शुरू, पांच दिन से ठप थी पेयजल योजना

Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग शुरू
विज्ञापन

पांच दिन से ठप थी पेयजल योजना
बारिश के कारण गाद आ जाने से नहीं हो रही पानी की लिफ्टिंग
दोनों पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट होने के बाद कम हो सकती है पेयजल समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। अश्वनी खड्ड पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग शुरू होने के बाद अब शहर में पेयजल संकट कम होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर के बाद आईपीएच विभाग ने इस पेयजल योजना से पानी लिफ्ट करना शुरू कर दिया है। गौर रहे कि बारिश के चलते नदी में आई गाद के कारण विभाग को अश्वनी खड्ड योजना से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पा रही थी। शहर को सिर्फ गिरी योजना से ही पानी मिल पा रहा था।
पानी लिफ्ट न होने के चलते शहर में पांच दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। अब शुक्रवार से दोनों पेयजल योजनाओं से पानी की लिफ्टिंग होने के बाद पानी की समस्या कम हो सकती है। सोलन शहर में पांच दिन से पेयजल संकट के चलते लोग परेशान हैं। लोगों को एक सप्ताह बाद पानी मिल पा रहा है, लेकिन शुक्रवार से अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग शुरू होने के बाद अब यह समस्या कम हो सकती है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते नदी में आई गाद के कारण अश्वनी खड्ड योजना को विभाग ने बंद कर दिया था। आईपीएच विभाग ने शुक्रवार दोपहर के बाद पेयजल योजना को सुचारु कर दिया है। गिरी और अश्वनी योजनाओं से अब पानी लिफ्ट होने के बाद लोगों को शहर में पेयजल संकट से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि अश्वनी में बहुत ज्यादा गाद के चलते पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद इस योजना को सुचारु कर दिया गया है। अब दोनों पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed