{"_id":"5b76ff9742c792463b3b4e58","slug":"121534525335-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुपुल में खौफजदा दुकानदार पलायन को मजबूर, बारिश से आई हैं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुपुल में खौफजदा दुकानदार पलायन को मजबूर, बारिश से आई हैं दरारें
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधुपुल बाजार में आई दरारों से सहमे दुकानदार पलायन को मजबूर
बाजार का 250 मीटर हिस्सा आ चुका है भूस्खलन की जद में
अमर उजाला ब्यूरो
साधुपुल(सोलन)। बीते दिनों हुई बारिश साधुपुल मुख्य बाजार के लिए आफत बनकर बरसी है। इसके बाद कई लोगों को अपने घरों के उजड़ने का डर सजाने लगा है। कुछ दुकानदार तो अपना सामान लेकर यहां से पलायन कर चुके हैं। यहां के दुकानदार रंजीत और अनीता ने बताया कि दुकानों के ढहने के डर से वे इन्हें खाली कर चुके हैं। इंद्र सिंह, राजू, भीम दत्त ने बताया कि दशकों से वे लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं। अब उनके पास व्यवसाय के अलावा कोई ओर चारा नहीं है। उन्होंने बताया कि दुकानों के अंदर दरारें आ चुकी हैं। साथ ही दुकानदारी ही उनकी रोजी रोटी है। यहां पर बैठे लोगों में उजड़ने का डर बैठ चुका है। गौर रहे कि चार दिन पूर्व साघुपुल में भारी बारिश के कारण अश्वनी नदी के पानी का बहाव साधुपुल के बाजार की तरफ हो गया था। इस कारण नदी से करीब 400 मीटर की दूरी पर साधुपुल के अप्पर और लोअर बाजार में दरारें आ गई थी। जिससे बाजार का 250 मीटर का हिस्सा भूस्खलन के खतरे में आ गया। इसी के साथ एसडीएम कंडाघाट ने मौके पर जाकर लोगों को दुकानों के साथ रिहायशी मकानों को खाली करने के आदेश दिए। इसके बाद चंडीगढ़ के भूवैज्ञानियों ने भी मौके का जायजा लिया। शुक्रवार को लोक निमार्ण विभाग के कर्मचारियों ने साघुपुल बाजार में धसीं हुई सड़क और दरार को भर दिया है, ताकि बारिश का पानी दरारों में न जा सके तथा पहाड़ी के दरकने का खतरा भी कम हो।
एक सप्ताह में आएगी रिपोर्ट : एसडीएम
इस बारे एसडीएम कंडाघाट ने बताया की सर्वे आफ इंडिया की टीम ने जो निरीक्षण किया था उसकी रिपोर्ट एक हफते के भीतर आ जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम ने भी माना था कि सड़क के नीचे खाली जगह होने से सड़क में दरारें आई ह्रै। उन्होंने बताया की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।