{"_id":"5b3f6cfb4f1c1b00278b4cad","slug":"121530883323-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंदूवाल कचरा साइट के लिए छह फर्मों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंदूवाल कचरा साइट के लिए छह फर्मों ने दिए सुझाव
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। केंदूवाला के लोगों और संबंधित विभागों के लिए लंबे समय से मुसीबत बनी केंदूवाला कचरा साइट जल्द ही आधुनिक रूप लेगी। कचरा साइट को लेकर उपजे विवाद के बाद संबंधित विभागों ने वैज्ञानिक कचरा निष्पादन यूनिट लगाने को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को बीबीएनडीए कार्यालय में एक अहम बैठक डायरेक्टर अर्बन डेवलपमेंट डॉ. डीके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
बैठक का अहम मुद्दा देश भर से आई फर्मों से सुझाव, प्रस्ताव व केंदूवाला साइट पर डंप किए जा रहे मैटीरियल के संबंध में रहा। इस बैठक में अर्बन डेवलपमेंट डॉ. डीके गुप्ता, डिप्टी सीईओ राजीव शर्मा, सैनिटेशन एक्सपर्ट बलदेव भारती, अर्बन डेवलपमेंट अधिकारी राजेश्वर चौहान के समक्ष देश भर की छह फर्मों ने अपने सुझाव और निविदाएं दी। बीबीएनडीए के डिप्टी सीईओ राजीव शर्मा ने बताया कि गहन विचार-विमर्श के बाद सारी रिपोर्ट तैयार कर सरकार और उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सईएन अविनाश शारदा, नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, ईओ परवाणू सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन