फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में लगेगा टमाटर पर आधारित कारखाना

सोलन में लगेगा टमाटर पर आधारित कारखाना

Wed, 07 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोलन में लगेगा टमाटर पर आधारित कारखाना
rail factory
सोलन। जिला के किसानों के टमाटर की फसल का उचित मूल्य अब सोलन में ही मिलेगा। इसके लिए जल्द ही सोलन में टमाटर के लिए प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जाएगा। इससे जिला सोलन सहित अन्य जिलों के किसानों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। इसका निर्माण जल्द करवाया जाएगा। इसका खुलासा कृषि जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने किया है। सोलन जिला टमाटर के उत्पादन में अग्रणी है और सोलन मंडी में हिमाचल के कई जिलों से टमाटर की खेप आती है। इसके बाद बाहरी राज्यों से आए व्यापारी यहां के टमाटर को देशभर में सप्लाई करते हैं। लेकिन किसानों को इस फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता। उद्योग के स्थापित होने से बाहरी राज्यों में मिलने वाला टमाटर का मूल्य किसानों को यहीं मिल जाएगा। किसानों की आमदनी भी दोगुनी होगी। सोलन सब्जी में मंडी में 135 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार होता है। सब्जी मंडी को सबसे अधिक राजस्व देने वाला टमाटर ही है।
विज्ञापन

जिला सोलन सहित हिमाचल के विभन्न क्षेत्रों में टमाटर की खेती की जाती है। इसमें से सबसे अधिक टमाटर जिला सोलन में उगाया जाता है। टमाटर यहां के किसानों की आय का मुख्य साधन है लेकिन किसानों के पास अपनी फसलों को स्टोर करने सहित प्रोसिंग करने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते किसानों को मजबूरन कम दामों पर अपनी फसलों को बेचना पड़ रहा है। इससे उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। हालांकि अब सोलन में प्रसंस्करण उद्योग खुलने से जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसान भी अपनी फसलों को सीधे उद्योग तक पहुंचा सकते हैं। इससे जहां उन्हें उनकी टमाटर की फसल का सही दाम मिलेंगे वहीं बाहरी राज्यों में जाकर टमाटर बेचने की समस्या से राहत मिलेगी। किसान अपने हिसाब से यहां टमाटर बेच सकेंगे।
विज्ञापन


कुल्लू में स्थापित होगा आलू प्रसंस्करण उद्योग
जिला कुल्लू में आलू आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जाएगा। इससे जहां प्रदेश में उत्पादित होने वाले आलू की फसल का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित होगा वहीं किसानों की आर्थिकी स्थिति भी सुदृढ़ होगी। प्रसंस्करण उद्योग युवाओं को बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed