{"_id":"5a77082a4f1c1bc83b8b4db6","slug":"121517750314-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के निर्माण से पार्किंग और रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के निर्माण से पार्किंग और रास्ते बंद
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुक्कीजोहड़ी में फट्टे और सीढ़ियों लगाकर घर पहुंच रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)।
कालका शिमला हाईवे-5 पर फोरलेन निर्माण के कारण धर्मपुर पंचायत के तहत आने वाले सुक्कीजोहड़ी में सड़क कटिंग के कारण जहां लोगों के होटल कारोबार मे हाईवे पर बनी पार्किंग के खत्म होेने के कारण जबरदस्त मंदी छा गई है। वहीं घरों को जाने वाले पैदल रास्ते भी काट दिये हैं। हालांकि होटल वालों की अपनी पार्किंग नहीं थी वह हाईवे को ही पार्किंग बनाते थे। लेकिन अब जबकि फोरलेन निर्माण के बाद होटलों की पार्किंग अपने आप खत्म हो गई है। वहीं लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को घर जाने के लिए लोहे या बांस की सीढ़ी लगानी पड़ रही है। रात को अंधेरे में घर तक पहुंचने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के साथ लगते कई घरों के रास्ते कटने के कारण बच्चों, बुजुर्ग व महिलाओं का घर तक या घर से बाजार तक आना-जाना मुश्किल भरा हो गया है। हाईवे पर जाबली सनवारा व धर्मपुर के सुक्की जोहडी में सड़क का लेवल पुरानी सड़क के लेवल से नीचे चला गया है। वहीं फोरलेन द्वारा सड़क के साथ लगते सभी होटल व रिहायशी घरों के आगे डंगे लगा दिए हैं। इसके कारण सड़क तक पहुंचने के लिए लकड़ी के फट्टे या लोहे का सीढ़ी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोगों को पीने का पानी भी काफी दिनों बाद नसीब हो रहा है। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, अशोक, विनोद, रमेश, हरीश ने फोरलेन निर्माण कंपनी पर आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण कंपनी के कर्मचारी लापरवाही से काम कर रहे हैं। घरों के लिए रास्ते बनाने मे दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। बड़े लोगों को कंपनी रास्ते बनाकर दे रही है जबकि छोटे, मध्यवर्गी परिवारों के घरों को रास्ते नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ड्राइंग के अनुसार बना रहे रास्ते : पात्रा
जीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवाशीष पात्रा ने बताया कि हाईवे के साथ जो किसी बड़े गांव के लिए रास्ते जा रहे थे उन्हें स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार बना रहे हैं। निजी एक या दो घरों के लिए रास्ते कंपनी नहीं बना सकती है। नेशनल हाईवे से स्वीकृत ड्राइंग और नियम के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। उससे बाहर कंपनी नहीं जा सकती है।