फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महिलाओं ने सीखे कद़्दू के विभिन्न खाद्य पदार्थ

महिलाओं ने सीखे कद़्दू के विभिन्न खाद्य पदार्थ

Fri, 19 Jan 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दे रहा कद्दू से बनने वाले लजीज व्यंजनों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

कद्दू से बनेगी जैली, आचार, मुरब्बा और जैम
ललित कश्यप
नौणी (सोलन)।
कद्दू का नाम लेते ही कुछ लोग अजीब का मुंह बना लेते हैं। लेकिन अब कद्दू को पसंद न करने वाले यह लोग इसके स्वाद के कायल हो जाएंगे। जी हां, कद्दू अब कद्दू न रहकर खास बन चुका है। इसके कई लजीज व्यंजन बन सकते हैं। यही नहीं कद्दू आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ करने का मादा रखता है। कद्दू की इस खासियत की पहचान की है खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने। कद्दू का खट्टा और मीठा तो आपने खाया होगा लेकिन अब आपको मिलेगी कद्दू से बनी जैली, आचार, मुरब्बा, जैम और चटनी। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर कद्दू को साल दो साल तक आराम से सुरक्षित रखा जा सकता है।
नौणी विवि के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नौणी विवि में कर महिलाओं को कद्दू के विभिन्न लजीज व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ कद्दू से व्यावसायिक खाद्य पदार्थ तैयार करने की विधि भी बताई गई। शिविर में कद़्दू का मूल्यवर्द्धन कर, कम लागत में जैम, आचार, चटनी और दलिया आदि बनाने की तकनीक बताई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि महिलाओं ही नहीं बल्कि भी पुरुष भी कद्दू से यह व्यंजन तैयार कर पैसा कमा सकते हैं। लोग कम निवेश में यह कारोबार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

नौणी विवि के खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सोलन, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर जिले की 22 महिलाओं ने भाग लिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को कद्दू के मूल्यवर्द्धन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाएं किसी न किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। इस कार्यक्रम में कद्दू का दैनिक आहार में महत्व और पौष्टिक गुणों के बारे भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. सुरेका अत्री और शोध विद्यार्थी प्रीति रामचंद्रन ने प्रतिभागियों को कद़्दू से मुरब्बा, टूटी-फ्रूटी और इंस्टेंट पदार्थ तैयार करने के विधियां बताईं। इसकी प्रेक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को कद़्दू के गुद्दे से पेय पदार्थ तैयार करना भी सिखाय गया। महिलाओं को पदार्थ बनाने से पहले कद्दू के पल्प और टुकड़ों को प्रीट्रीट करने की अहम विधि और प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण करवाया गया। यही नहीं कद्दू पर आधारित उद्योग लगाने की जानकारी भी शिविर में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed