फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   थ्री लेयर सुरक्षा व जालीदार घेरे में होगी मतगणना

थ्री लेयर सुरक्षा व जालीदार घेरे में होगी मतगणना

Sat, 16 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
थ्री लेयर सुरक्षा व जालीदार घेरे में होगी मतगणना
नालागढ़ कालेज में होने वाली मतगणना को लेकर शनिवार को पूर्वाभ्यास भी करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बददी/नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़ और दून विधानसभा क्षेत्र की मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा के साथ जालीदार घेरे के भीतर कड़ी सुरक्षा में होगी। जालीदार घेरे के भीतर मतगणना करने वाले अधिकारी व कर्मचारी ही रहेंगे। जालीदार घेरे के दायरे के बाहर प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट बैठेंगे।

नालागढ़ महाविद्यालय में दो अलग-अलग कक्ष तैयार किए गए हैं। इसमें एक हॉल में नालागढ़, जबकि दूसरे हॉल में दून विस क्षेत्र के ईवीएम की मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ इन कक्षों में मोबाइल ले जाना निषेध है। सर्वप्रथम पोस्टल वोटों की गणना होगी। उसके बाद ईवीएम की गणना होगी। ईवीएम के बाद किसी एक ईवीएम में वीवीपैट से भी गणना करवाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


24 मेजों पर होगी मतगणना
18 दिसंबर की सुबह 8 बजे से नालागढ़ व दून विस क्षेत्रों की मतगणना होगी। मतगणना 24 मेजों पर होगी। दोनों विस क्षेत्रों की मतगणना के लिए 72 अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। 20 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ की व्यवस्था की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो सके। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की जानकारी देने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के लिए थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था है। इनमें सौ मीटर के दायरे में मेन गेट और मतगणना हाल के पास भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए हैं।एक आरओ का अतिरिक्त टेबल लगाया है 14 माइक्रो ऑब्जर्वर, 14 काउंटिंग सुपरवाइजर सहित 14 सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर लगाए हैं। दून विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 10 मेज, एक आरओ का टेबल लगाया है। 10 माइक्रो ऑब्जर्वर, 10 काउंटिंग सुपरवाइजर और 10 सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ की व्यवस्था की गई है।


पूर्वाभ्यास करवाया
नालागढ़ कालेज में होने वाली मतगणना को लेकर शनिवार को पूर्वाभ्यास भी करवाया गया। इसमें नालागढ़ निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आशुतोष गर्ग, दून निर्वाचन अधिकारी एवं सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी सहित ऑब्जर्वर शामिल रहे, जिन्होंने मतगणना के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर पूर्वाभ्यास करवाया। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एसपी बद्दी राहुल नाथ, एएसपी नरेंद्र कुमार, डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा, एसएचओ नालागढ़ जितेंद्र कंवर ने भी कालेज का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed