{"_id":"59eb84cf4f1c1b6a678b6eef","slug":"121508607183-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून से भाजपा प्रत्याशी पम्मी ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून से भाजपा प्रत्याशी पम्मी ने भरा नामांकन
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के तहत हॉट सीट मानी जाने वाली दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी ने लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पम्मी के कवरिंग कैंडिटेट के रूप में पूर्व विधायक विनोद चंदेल ने नामांकन भरा। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी इंद्र सिंह पुत्र स्व. ठाकुर गुलाब सिंह निवासी भवानीपुर डाकघर बड़लग ने भी अपना नामांकन भरा है। भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी ने कवरिंग कैंडिटेट के रूप में पूर्व विधायक विनोद चंदेल व इंद्र सिंह सहित पांच नामांकन दाखिल किए हैं। एक प्रत्याशी चार नामांकन दाखिल कर सकता है। गुर्जर नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह पम्मी ने पार्टी टिकट को लेकर प्रतिद्वंदी रहे भाजपा नेता दर्शन सिंह सैणी सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ अपना नामांकन पत्र भरा है। नामांकन के दौरान प्रदेश, जिला व दून मंडल के अलावा नालागढ़ विस क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे। पम्मी के साथ चार किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए समर्थकों का हुजूम साईं रोड से होता हुआ तहसील कार्यालय पहुंचा, जहां दून विस क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी के सामने नामांकन पत्र सौंपा।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पम्मी
52 वर्षीय परमजीत सिंह पम्मी ने चुनाव आयोग को सौंपे नामांकन में लगभग 13.77 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति व कैश का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। पम्मी ने 32.68 लाख हाउस लोन व 7.80 लाख वाहन लोन लिया है। संपत्ति में चार निजी वाहन व 12 ट्रक शामिल हैं, जबकि भवन व जमीन की 8.90 करोड़ रुपये कीमत है।
विज्ञापन
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पम्मी
52 वर्षीय परमजीत सिंह पम्मी ने चुनाव आयोग को सौंपे नामांकन में लगभग 13.77 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति व कैश का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। पम्मी ने 32.68 लाख हाउस लोन व 7.80 लाख वाहन लोन लिया है। संपत्ति में चार निजी वाहन व 12 ट्रक शामिल हैं, जबकि भवन व जमीन की 8.90 करोड़ रुपये कीमत है।
विज्ञापन