{"_id":"59ac38594f1c1b1a278b4fe9","slug":"121504458841-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू, मलेरिया के मामले आने के बाद अब साफ सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू, मलेरिया के मामले आने के बाद अब साफ सफाई शुरू
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू (सोलन)। परवाणू में डेंगू, मलेरिया सहित स्क्रब टायफस के मामले सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं नप ने कमर कस ली है। शहर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के कुल 4 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मलेरिया ने 10 और स्क्रब टायफस ने 16 लोगों को अपना शिकार बनाया है। परवाणू में अभी तक आए डेंगू के मामले में से एक मामले की हालत को गंभीर देखकर उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिला में अलर्ट भी जारी किया हैं। उधर, नप अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि नप ने बीमारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। रोजाना शहर के वार्डों की साफ सफाई सहित दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन