फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1200 OPDs daily, slip counter running with just two employees

Solan News: रोजाना 1200 ओपीडी, महज दो कर्मचारियों से चल रहा पर्ची काउंटर

Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

बुजुर्गाें को नहीं मिल रही अलग काउंटर की सुविधा
आउटसोर्स पर पांच पद रिक्त, दो ने हाल ही में छोड़ी नौकरी
मरीजों को हो रही परेशानी, कई काम भी हो रहे बाधित
रोजाना अस्पताल में 1200 मरीजों की बनती है पर्ची, लगती हैं लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर दो कर्मचारियों से ही इन दिनों काम चल रहा है। इसमें से भी एक की ड्यूटी भी आधे दिन तक लगाई जा रही है। इससे मरीजों को खासी दिक्कतें आ रही हैं।
बुजुर्गों को भी लंबी कतारों में खड़े होना पड़ता है। बताया जा रहा है कि पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा दे चुका है। इसकी जगह जब दूसरे कर्मचारी को लगाया तो वे भी छोड़ कर चल गया है। ये दोनों कर्मचारी आउटसोर्स के तहत रखे गए थे।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल में पर्ची समेत अन्य कार्याें में भी बाधा आनी शुरू हो गई है। हालांकि, आयुष्मान व हिमकेयर योजना के एक कर्मी को भी पर्ची काउंटर पर बिठाया गया है। वे भी आधे दिन तक ही पर्ची काउंटर पर होता है। इसके बाद एक ही कर्मचारी के सहारे पर्ची काउंटर दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक रहता है। आधे दिन बाद भी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को काफी भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के छोड़ने के बाद अस्पताल में आउटसोर्स के पांच पद भी रिक्त हो चुके हैं। इससे खासा असर पर्ची काउंटर पर पड़ गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में 1200 पर्चियां रोजाना बनती हैं, लेकिन अब लाइनें लगी रहती है। सुबह ही मरीज अस्पताल की पर्ची काउंटर पर 10:00 बजे खड़े हो जाते हैं और बारी करीब 11:00 बजे आती है। कई मरीजों की पर्ची काउंटर पर बहस भी हो रही है। इसके अलावा पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारों में लड़ाई-झगड़ों के मामले भी आ रहे हैं। अस्पताल में इन दिनों आभा आईडी से पर्ची बन रही है।
इसमें न केवल मरीज का नाम बल्कि पिता समेत मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल भी लेनी पड़ती है। एक पर्ची को बनाने में भी करीब तीन मिनट लग रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की कमी से मरीज परेशान हैं। अगर मरीजों की पर्ची बनाने में देरी हो जाए तो ओपीडी के बाहर भी व्यवस्था बिगड़ जाती है।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला, सिरमौर और अन्य जगहों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में अस्पताल के पर्ची काउंटर पर सुबह ही भीड़ लग जाती है।

रोगी कल्याण समिति की बैठक में जाएगा प्रस्ताव
आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने के लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्ताव जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद ही आउटसोर्स पर कर्मचारियों की तैनाती की जा सकती है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उच्चाधिकारियों को अस्पताल स्टाफ के बारे में अवगत करवाया है और जल्द स्टाफ देने के लिए भी कहा है।

बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर की मांग
अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से पर्ची काउंटर की मांग बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कुछ दिनों पहले पर्ची काउंटर पर सुरक्षा कर्मचारी की तैनाती की थी। सुरक्षा कर्मचारी की मदद पर्ची के लिए ली गई थी। इससे कुछ व्यवस्था सुगम हो गई थी और बुजुर्गों को लाइन में नहीं लगना पड़ता था। वरिष्ठ कल्याण संघ ने मांग कि है कि जल्द कर्मचारी की तैनाती की जाए।


पर्ची काउंटर पर दो कर्मचारी तैनात हैं। दो आउटसोर्स पर रखे कर्मचारी त्यागपत्र दे गए हैं। पर्ची काउंटर पर सुगमता से कार्य चल रहा है। कर्मचारियों की किल्लत के बारे में सरकार और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed