फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 to 14 years age group children vaccination to start after merging schools to avoid wastage

स्कूलों को इकट्टा कर होगा 12 से 14 आयु के बच्चों का टीकाकरण

Sat, 07 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कोविड वैक्सीन से वंचित विद्यार्थियों का टीकाकरण करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है। इसके अनुसार बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्कूलों को इकट्ठा किया जाएगा। इससे वैक्सीन की बरबादी रुकेगी। स्कूली छात्र भी आसानी से वैक्सीन लगवा सकेंगे। बीते दिनों जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने सभी स्कूलों को वैक्सीनेशन से वंचित बच्चों की रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।
परीक्षाओं के चलते स्कूलों में वैक्सीनेशन की रफ्तार की कम हो गई थी। इसके चलते 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स लगाने का टारगेट पूरा नहीं हो पाया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिन स्कूलों में परीक्षाएं हो चुकी हैं, उन स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाकर सुविधा दी। इस आयु वर्ग में बायोलॉजिकल-ई की कोर्बेवैक्स की खुराक लगाई जा रही है।
विज्ञापन

अब तक 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग 19568 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। 5225 बच्चों को 28 दिन बाद दूसरी डोज भी लग चुकी है। जिले में इस आयु वर्ग के 26 हजार बच्चे हैं। उपायुक्त के संज्ञान के बाद सात हजार बच्चों का डाटा स्वास्थ्य विभाग ने महकमे को भेजा है और इसे आसानी से पूरा करने के लिए प्लान तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चे वैक्सीन से छूटे हैं। अब उन स्कूलों को क्लब कर वैक्सीन कार्य पूरा किया जाएगा। बच्चों को स्कूलों में ही केंद्र बनाकर विभाग से कार्य किया जाएगा।
रोजाना होगी वैक्सीनेशन
जिले में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने आईईसी एक्टिविटी चलाई है। गांव में 12 से 14 साल आयु के बच्चों को वैक्सीन लगाने के बारे में बताया जा रहा है। अनुमान है कि विभाग से निर्धारित लक्ष्य को एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा।

कई स्कूलों में संख्या पांच से कम
जिले के कई स्कूलों में पांच तो कई स्कूलों में सात बच्चे वैक्सीनेशन से छूटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो एक वायल से 20 बच्चों को टीका लगाया जाता है। इसके चलते स्कूलों को क्लब करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed