फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 hours rain damaged property worth crores in Solan

12 घंटे की बारिश से जिले में करोड़ों का नुकसान

Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
12 hours rain damaged property worth crores in Solan
सोलन में तेज बारिश के चलते बाजारों में छाता लेकर आवाजाही करते लोग। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। जिले में 12 घंटे की लगातार बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की सूचना जिला प्रशासन को भेजी गई है। जिले में बुधवार शाम पांच बजे तक बंद सड़कों में से 20 को खोला गया है। हालांकि, अभी सात सड़कें बंद पड़ी हैं। इन्हें खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग मौके पर जुटा हुआ है। देर शाम तक इन सड़कों के खुलने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग को इस बारिश से 12 करोड़ दो लाख 65 हजार रुपयों की चपत लगी है। इनमें मंडल अर्की का छह करोड़ 91 लाख 52 हजार का नुकसान हुआ है। सोलन मंडल को 349.48 करोड़, कसौली मंडल के 69.95 लाख, नालागढ़ मंडल को 91 लाख 70 हजार का नुकसान का आकलन विभाग ने किया है। जिला में बारिश के कारण 27 सड़कें बंद हो गई थीं जिनमें से 20 सड़कों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति मंडल सोलन का 67 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। बारिश से अश्वनी खड्ड में अधिक गाद आने के बाद शहर में पानी की लिफ्टिंग को रोक दिया गया है जबकि गिरि योजना से बीच-बीच में पानी की लिफ्टिंग जारी है। इसी के साथ कई जगहों पर पाईप लाइन टूट जाने के कारण नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग सर्कल सोलन के एसई एसपी जगोता ने बताया कि बारिश के कारण जिले में हुए नुकसान का आकलन किया गया है। जिले में सबसे अधिक नुकसान अर्की मंडल में हुआ है। 20 सड़कों को खोल दिया है। जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के अधिशासी अभियंता रवि कांत शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग को लगभग 67 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अश्वनी खड्ड से पानी की लिफ्टिंग को गाद के कारण रोका गया हैै।
कसौली मंडल की ये सड़कें बंद
लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली को बारिश के कारण 69.95 लाख का नुकसान हुआ है। भारी बारिश के बाद मंडल की क्यारद-धर्मपुर, गढ़खल-सुबाथू, गढख़ल-गाही, परवाणू-जंगेशू, किम्मूघाट-चक्की मोड़, परवाणू-गुनाई, बनलगी-चंडी, सुबाथू पट्टा समेत छह सड़कें बाद थी। इनमें से शाम पांच बजे तक अधिकतर सड़कों को खोल दिया है।

सोलन-करंजी रूट प्रभावित
बारिश के बीच विभिन्न जगहों पर मलबा आने के कारण एचआरटीसी ने बसों को आधे रास्ते से ही गंतव्य को भेज दी। एचआरटीसी सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण मलबा आने के बाद सोलन-करंजी रूट प्रभावित हुआ जबकि अन्य सभी रूट सुचारु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed