फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   12 crores parvanoo industrial roads

12 करोड़ से चकाचक होगी परवाणू की इंडस्ट्रियल सड़क

Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। फंड की कमी से उपेक्षा का दंश झेल रही परवाणू की इंडस्ट्रियल सड़कें जल्द ही चकाचक हो जाएंगी। इंडस्ट्रियल रोड को दुरुस्त के लिए फंड जुटाने के लिए की तैयारी अब रंग लाई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की महत्वाकांक्षी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत परवाणू की इंडस्ट्रियल रोड के लिए 12 करोड़ की धनराशि रिलीज करने को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इसका प्रोसेस जल्द ही पूरा होने के बाद इस धनराशि से परवाणू की इंडस्ट्रियल रोड को बनाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। परवाणू नगर परिषद के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया दो वर्षो ंसे चल रही थी। परवाणू की इंडस्ट्रियल रोड की बदतर हालत सुधारने और फंड के लिए नगर परिषद परवाणू पिछले दो वर्षों से प्रयासरत थी। नगर परिषद की आय कम होने से सड़कों की हालत को सुधारा नहीं जा सकता था।
विज्ञापन

दो साल पहले इस संबंध में परवाणू के सभी इंडस्ट्रियल रोड की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर उद्योग मंत्रालय को भेजी गई थी। नगर परिषद के प्रयास महज डीपीआर तक ही नहीं सीमित रहे बल्कि पिछले दो वर्षों से इसका फॉलो अप जारी था। आखिरकार दो वर्षों के प्रयासों के बाद इस योजना के सिरे चढ़ने के बाद नगर परिषद परवाणू ने राहत की सांस ली है। परवाणू राज्य की एकमात्र नगर परिषद है जिसे यह राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष ने पुष्टि कर बताया कि परवाणू की इंडस्ट्रियल रोड के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय से 12 करोड़ की धनराशि जारी करने की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने परवाणू शहर के इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री डॉ. राजीव सैजल और केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed