फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   केंद्रीय विद्यालय सुबाथू ने गुरुग्राम संभाग में जीते 35 पदक

केंद्रीय विद्यालय सुबाथू ने गुरुग्राम संभाग में जीते 35 पदक

Fri, 03 May 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। केंद्रीय विद्यालय सुबाथू ने 50वीं केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम-संभाग की संभागीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के कुल 68 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुल 35 पदक एकल और समूह रूप से प्राप्त किए। विद्यालय ने कबड्डी की अंडर-17 प्रतियोगिता में छात्रों ने रजत पदक प्राप्त किया है, वहीं कबड्डी की अंडर-17 प्रतियोगिता में छात्राओं ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूडो में विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा तथा कुल चार स्वर्ण तथा एक रजत पदक प्राप्त किया।

छात्राओं की जूडो अंडर-17 प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की मितालिका ने 70 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक तथा कक्षा नौवीं की ही मोनिशा ने 40 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में 12वीं कक्षा की उपासना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बालकों में 55 किलो से कम वर्ग में भविष्य ने स्वर्ण और 55 किलो से अधिक के वर्ग में ऋषभ ने रजत पदक प्राप्त किया। ताइकवांडो बालक के 14 आयु के वर्ग में आठवीं कक्षा के निखिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन में विद्यालय के छात्रों ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं की साक्षी ने रजत पदक प्राप्त किया। उनके समूह ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स में 11वीं कक्षा की वैष्णवी कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल रही। विद्यालय के 11 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिनमें कबड्डी छात्रों के 17 आयु के वर्ग में विकास ठाकुर, मनोज पंत और साहिल कुमार, कबड्डी छात्राओं के अंडर-17 वर्ग में रिया तथा लकिता, जूडो के 17 आयु के वर्ग में मितालिका तथा मोनिषा तथा अंडर- 19 आयु वर्ग में 12वीं कक्षा की उपासना का चयन हुआ है। जूडो प्रतियोगिता के छात्रों के अंडर-19 वर्ग में बारहवीं कक्षा के भविष्य का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन बालिका वर्ग के अंडर-14 वर्ग में आठवीं कक्षा की साक्षी कंवर का चयन हुआ है। नौवीं के मिथिलेश का चयन योग के लिए हुआ है। ये सभी अगले माह आगरा या भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग से खेलेंगे। विद्यालय प्राचार्य जागेश्वर नेसभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed