फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सी-विजिल ऐप पर हो सकेगी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

सी-विजिल ऐप पर हो सकेगी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
विज्ञापन

ऐप पर शिकायत के बाद 100 मिनट में होगा निपटारा
चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर किया जाएगा अमल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी यदि कोई शिकायत हो तो उसे सी विजिल ऐप के जरिये भी भेजा जा सकता है। यह सुविधा कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रॉयड फोन पर सी-विजिल ऐप डाउनलोड कर हासिल कर सकेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि सी-विजिल ऐप के जरिये भेजी गई शिकायत का निपटारा भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक 100 मिनट के भीतर किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के जरिये कोई भी व्यक्ति फोटो या ऑडियो-वीडियो के रूप में अपनी शिकायत इस माध्यम से दर्ज करवा सकता है। शिकायत अपलोड हो जाने के बाद शिकायत की जांच की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बाकायदा एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जिससे वह शिकायत पर की गई कार्रवाई को भी जान सकेगा। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जाती है। जीपीएस सिस्टम की मदद से शिकायत वाली जगह की पहचान की जाती है और इसके तुरंत बाद इसे जांच के लिए फील्ड इकाई को दे दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले से ली गई फोटो या रिकॉर्ड किए वीडियो को अपलोड करने की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इस ऐप की यह विशेषता है कि यह सिर्फ चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर ही कार्य करेगी। उपायुक्त ने कहा कि सी विजिल ऐप के अलावा उपायुक्त कार्यालय में भी एक टोल फ्री नंबर 1800- 180- 2875 और लैंडलाइन नंबर 01792- 223696 स्थापित किया गया है। इन नंबरों के अलावा टोल फ्री नंबर 1950(वोटर हेल्प लाइन) पर भी मतदान अथवा मतदाता संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed