फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फीस बढ़ोतरी पर उग्र हुए अभिभावक, उपायुक्त को दोबारा सौंपा ज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर उग्र हुए अभिभावक, उपायुक्त को दोबारा सौंपा ज्ञापन

Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी पर उग्र हुए अभिभावक
विज्ञापन

उपायुक्त को दोबारा सौंपा ज्ञापन
एसडीएम सोलन और उपनिदेशक करेंगे अब मामले की जांच
तीन माह की फीस एक साथ लेने, नेट बैंकिंग से नाराज हैं अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और मनमाने नियमों से तंग अभिभावक मंगलवार को उपायुक्त से मिले। एमआरए डीएवी अभिभावक समिति के सदस्य अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह की अगुआई में उपायुक्त से मिलकर उन्हें एक पत्र सौंपा। इसके बाद उपायुक्त ने इस मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंप दिया है।

इस मामले में उपनिदेशक उच्च शिक्षा को जांच अधिकारी बनाया गया है। मामले के संबंध में पहले जांच स्थल स्कूल परिसर तय किया गया था और बैठक बुधवार को होनी थी, लेकिन अभिभावकों के विरोध के चलते बैठक को टाल दिया गया है। अभिभावक स्कूल परिसर में बैठक करवाने को राजी नहीं थे। गौरतलब है कि निजी स्कूल में फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। जिसमें तीन माह की फीस एक साथ लेना, नेट बैंकिंग और देरी शुल्क के नाम पर जुर्माना वसूलने का विरोध किया जा रहा है। तेजिंद्र सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी अभिभावक उपायुक्त से मिले थे। इसके बाद उन्होंने जांच का जिम्मा अतिरिक्त दंडाधिकारी को सौंपा था, लेकिन जांच बहुत धीमी गति से चलने पर अभिभावक एक बार फिर मंगलवार को उपायुक्त के पास पहुंचे थे। इसके बाद वे एसडीएम सोलन से भी मिले। उधर, उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed