{"_id":"5ca390a9bdec22068c42a139","slug":"11554223273-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा स्कूल के अध्यापकों ने गागूवाल में जगाया अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा स्कूल के अध्यापकों ने गागूवाल में जगाया अलख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुरा स्कूल के अध्यापकों ने चलाया जनसंपर्क अभियान
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा के अध्यापकों ने सरकारी पाठशाला में बच्चों की संख्या बढ़ाने और स्कूलों में मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं को लेकर गागूवाल गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान अध्यापकों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने पर बल दिया। अध्यापक राम प्रताप, दिनेश, किरण बाला, मंजना, अश्वनी कुमार ने लोगों को सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से छात्र हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सरकारी स्कूलों में प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में आज प्रत्येक सुविधा समाहित है, जो कि निजी स्कूलों में दी जाती है। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने बताया कि इस कार्य के लिए विशेष रूप से गठित कमेटी के सदस्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी बच्चों को शिक्षा का हक दिलवाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।