{"_id":"5c20e897bdec2256c73ecc37","slug":"11545660567-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और नव वर्ष के लिए कालका-शिमला एनएच सहित पर्यटक स्थलों में पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और नव वर्ष के लिए कालका-शिमला एनएच सहित पर्यटक स्थलों में पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। क्रिसमस और नववर्ष के लिए जिला पुलिस ने पर्यटक स्थलों सहित एनएच की सुरक्षा को लेकर कमर कस दी है। इसमें पुलिस की अतिरिक्त पांच बटालियनों के जवानों को तैनात किया गया है। इसमें जिला पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस टीम को तीन भागों में बांटा है। एसएचओ या फिर डीएसपी स्तर के अधिकारी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसमें पुलिस की तैनाती कालका-शिमला एनएच, पर्यटक स्थल कसौली, चायल और सोलन शहर सहित आसपास की गई है। इस दौरान सीसीटीवी और पेट्रोलिंग से सुरक्षा बंदोबस्त पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान पुलिस ने एनएच सहित पर्यटक स्थल कसौली, चायल के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की है। इसके चलते एनएच किनारे कोई भी पर्यटक या स्थानीय लोग अपने वाहनों को खड़ा नहीं कर सकेंगे। वहीं हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस जगह-जगह पर पेट्रोलिंग की जाएगी। हुड़दंग मचानें वाले खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक घूमने और क्रिसमस सहित नया साल मनाने के लिए पर्यटक स्थल शिमला, चायल सहित कसौली का रुख करते हैं। इससे कालका-शिमला एनएच पर जाम सहित अन्य कई प्रकार की घटना घटित हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान सड़क के किनारे किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच बटालियन करेगी निगरानी : एएसपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्रिसमस और नववर्ष के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। इसके तहत सोलन के पर्यटक स्थल सहित एनएच कालका-शिमला पर जगह-जगह पर पांच पुलिस बटालियन की तैनाती की गई है जो हर घटना पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
पर्यटक स्थलों पर होंगे कई तरह के कार्यक्रम
सोलन सहित पर्यटन नगरी चायल और कसौली में मंगलवार को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। क्रिसमस के सेलेब्रेशन के लिए कसौली के तीनों बैपटिस्ट चर्च, क्राइस्ट चर्च और कैथोलिक चर्च विशेष तौर पर सजाए गए हैं। चर्च में क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट से चर्च आकर्षक बन गए हैं। सभी चर्च में पिछले एक सप्ताह से विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार देर रात प्रभु यीशू का जन्म मनाया और केक बांटी। बैपटिस्ट चर्च कसौली के पादरी अशोक मैसी ने बताया कि क्रिसमस पर चर्च में विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान केक काटकर लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में सांता क्लॉज बच्चों में उपहार भी बांटेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।