फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुनिहार बीडीसी में एक दिन के लिए टल गया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव

कुनिहार बीडीसी में एक दिन के लिए टल गया अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव

Mon, 29 Oct 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। खंड विकास समिति कुनिहार के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव अब 30 अक्तूबर को होगा। सोमवार को जनमंच कार्यक्रम के चलते अचानक उपायुक्त का दौरा होने की वजह से चुनाव को एक दिन के लिए टाल दिया गया। चुनाव टालने की वजह से कई कर्मचारियों को समय पर जानकारी नहीं मिल पाई। इसके चलते खंड विकास कार्यालय में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारी पहुंच गए। बाद में उपायुुक्त के दौरे का हवाला देकर बैठक स्थगित करने के आदेश कर्मचारियों को दिए गए।

चुनाव अधिकारी एसडीएम अर्की छवि नांटा ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। करीब दो माह पहले समिति के 15 सदस्यों ने कुनिहार विकास समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ पंचायत अधिकारी सोलन को अविश्वास प्रस्ताव दिया था। इसके चलते करीब 10 दिन पहले एसडीएम अर्की ने नए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव रखे थे।
विज्ञापन


जिसमें कोरम पूरा नहीं हो पाया था। कांग्रेस समर्थित 13 सदस्यों में से केवल 11 सदस्य ही मौजूद रहे थे जबकि भाजपा समर्थित सदस्यों ने चुनाव से दूरी बनाई हुई थी। दोनों ही दलों के बड़े लीडर समिति के दोनों संवैधानिक पदों को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अब मंगलवार को पता चलेगा कि भाजपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पदों को कांग्रेस से छीनती है या फिर कांग्रेस अपना कोई नया चेहरा उतार कर दोनों सीटें बचाने में कामयाब होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed