{"_id":"5bbde4b3867a552868332c77","slug":"11539171507-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर मानपुरा रेन शेल्टर पर निजी बस आपरेटरों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर मानपुरा रेन शेल्टर पर निजी बस आपरेटरों का कब्जा
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुरा रेन शेल्टर पर निजी बस ऑपरेटरों का डेरा
बसें चलाने के लिए बना रखा है यहां दफ्तर, धूप-बारिश में नहीं मिल पा रही लोगों को सुविधा
महिलाएं-युवतियों हो रहीं परेशान, सभी विभाग बने मूकदर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ हाईवे पर मानपुरा स्थित रेन शेल्टर पर निजी बस ऑपरेटरों ने कब्जा कर रखा है। इन बस ऑपरेटरों ने रेन शेल्टर में अपना कार्यालय ही बना डाला है। ऐसे में, धूप और बारिश की स्थिति में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। खासतौर पर महिलाएं और युवतियों के लिए यहां से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए प्रशासन, एनएचएआई, स्थानीय पंचायत आदि के पास अधिकार हैं लेकिन कोई आगे नहीं आ रहा। फिलवक्त, मामला पुलिस के संज्ञान में आया है जिस पर कार्रवाई करने की पुलिस अधीक्षक ने बात कही है। यह नालागढ़ और बद्दी के ठीक बीच आठ किलोमीटर की दूरी पर बना है। बीबीएन में औद्योगिकीकरण के बाद मानपुरा से बद्दी व नालागढ़ के अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोग बसें लेने के लिए चौक पर आते हैं। धूप और बारिश में लोग इसमें नहीं जा सकते है। कारण रेन शेल्टर पर निजी बस ऑपरेटर कब्जा किए बैठे हैं। शेर ए हिंदुस्तान दोस्त सोसायटी के प्रधान और श्री गुरु रविदास कल्याण बोर्ड के सदस्य पारस बैंस ने कहा कि इस रेन शेल्टर में निजी बस ऑपरेटर बैठे रहते हैं लेकिन उन्हें यहां से कोई नहीं हटाता है। उन्होंने कहा कि युवतियों व महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील सुथार ने कहा कि प्राधिकरण के बनाए सड़क और रेन शेल्टर की देखरेख का जिम्मा पुलिस और प्रशासन का है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया है। जन सुविधा को देखते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी।