{"_id":"5bab8bd5867a557f7041749c","slug":"11537969109-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक पूर्ण होगा पहले चरण का जिला स्तर पर दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर तक पूर्ण होगा पहले चरण का जिला स्तर पर दौरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच 31 दिसंबर तक : कुंडू
गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ दूसरे चरण में रियलटी चेक करमुख्यमंत्री को सौंपेगा रिपोर्ट
कई जगहों का किया दौरा, नेशनल हाईवे के कार्य के लिए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ के चेयरमैन व अतिरिक्त प्रधान सचिव आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की धनराशि से होने वाले कामों की न केवल गुणवत्ता जांचना बल्कि लोगों को भी जागरूक करना भी उनका मकसद है। प्रथम चरण में जिला स्तर पर कामों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है जो 31 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के तहत कार्यों का रियलटी चेक होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा जिलों का क्वालिटी कंट्रोल जांचा गया है जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इन दिनों व जिला सोलन व ऊना के दौरे पर है जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर पेज बनाए हैं जिस पर लोगों का अच्छा रिस्पांस है। लोग इसमें अपने सुझाव व शिकायतें भी दर्ज करवा रहे हैं। कुंडू नालागढ़ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। इस टीम ने नालागढ़ उपमंडल के तहत हेरिटेज पार्क, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट दभोटा, आईपीएच स्कीम, एक पुल निर्माण का जायजा लिया। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे के चल रहे कार्य को जांचने के लिए सैंपल भी लिया है। कुंडू ने कहा कि गुणवत्ता की जांच के तीन मुख्य बिंदु होते हैं जिसमें पहला ठेकेदार, दूसरा लाइन इंजीनियर व तीसरा थर्ड पार्टी होता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ पूरे हिमाचल में दौरा कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप रहा है। बीबीएनडीए के सीईओ केसी चमन ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता पर उठते रहे सवालों को लेकर प्रकोष्ठ जो कार्य कर रहा है, उससे गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी।
लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में अधीक्षण अभियंता गुणवत्ता दीपक शर्मा ने कहा कि टेंडर में ठेकेदार को इंजीनियर रखना अनिवार्य है। इंजीनियरों को रखने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगी। संजय कुंडू ने निर्देश दिए कि ठेकेदार अपने भाई-बेटे नहीं बल्कि असल इंजीनियर को ही काम पर रखें।
इस अवसर पर एसपी रानी बिंदु सचदेवा, एसडीएम प्रशांत देष्टा, अधीक्षण अभियंता बीएस राणा, अधीक्षण अभियंता गुणवत्ता दीपक शर्मा, अधीक्षण अभियंता संजीव कौल, अधीक्षण अभियंता कैप्टन एसपी जगोता, अधीक्षण अभियंता एसके सेन, एक्सईएन विद्युत बोर्ड नालागढ़ अमित गुप्ता सहायक अभियंता एलके शर्मा, सहायक अभियंता देवेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता बीबीएनडीए बिशन दास, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता विजय ढटवालिया, अधिशासी अभियंता केके बस्सी आदि मौजूद रहे।