फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मांगों को लेकर 20 को ऑपरेटर करेंगे हड़ताल

मांगों को लेकर 20 को ऑपरेटर करेंगे हड़ताल

Sat, 07 Jul 2018 10:02 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 20 को ऑपरेटर करेंगे हड़ताल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई को देशव्यापी चक्का जाम में ट्रकों के पहिये थम जाएंगे। इसचक्का जाम का ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर्स फेडरेशन समर्थन करेगी। ट्रक यूनियन नालागढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारी और ऑपरेटरों ने भाग लिया और मांगों पर विचार-विमर्श कर रणनीति बनाई। बैठक में डीजल के अनियंत्रित दामों व प्रतिदिन होने वाले उतार चढ़ाव, टोल चार्जिज, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, आयकर अधिनियम के सेक्शन 44एई में संशोधन आदि को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर्स फेडरेशन की बैठक 12 जुलाई को ट्रक यूनियन नालागढ़ के सभागार में होगी। इसमें आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी उपस्थित होंगे।


यह बने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। उत्तर भारत की नामी यूनियनों में शुमार ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्यारतन को सर्वसम्मति से चेयरमैन बनाया गया। नरेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई जबकि बलजीत नागरा, कुलदीप गौतम व हरदीप सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, अविनाश मेनन, अजय ठाकुर, हमिंद्र महंत को उपप्रधान, रतन मिश्रा को महासचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में प्रत्येक जिला से एक प्रतिनिधि को उपप्रधान, जबकि दो लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed