{"_id":"5ad225084f1c1b05418b465a","slug":"11523721480-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी बीपीएल परिवारों की छंटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी बीपीएल परिवारों की छंटनी
Updated Sat, 14 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार में बीपीएल परिवारों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। इसमें प्रत्येक पंचायत के बीपीएल परिवारों का आकलन और वीडियोग्राफी की जा रही है। इसके तहत पात्र और अपात्र परिवारों के सही परिणाम सामने आने लगे हैं। ब्लॉक कुनिहार में अधिकतर पंचायतें ऐसी निकलकर सामने आई हैं, जिनमें कई परिवार बीपीएल के लिए पात्र नहीं हैं। इसके उपरांत भी यह परिवार बीपीएल से मिलने वाली सुविधा अर्जित कर रहे हैं। ब्लॉक कुनिहार की चार पंचायतें कश्लोग, सेवड़ा चंडी, ग्याणा और संघोई की बात की जाए तो इन पंचायतों में बीपीएल का लाभ ले रहे अधिकतर परिवारों की जमीन अंबुजा सीमेंट प्लांट में जाने से करोड़ों रुपये का मुआवजा कंपनी द्वारा दिया गया है। लोगों ने अपने ट्रक और ट्राले अंबुजा कंपनी में माल ढुलाई के लिए लगाए हैं। इससे भी लोगों की आय में बढ़ोतरी हुई है। बीपीएल सर्वे के उपरांत पाया गया कि अधिकतर परिवारों ने अपने बीपीएल के बोर्ड हटा दिए हैं तथा कुछ परिवार ऐसे हैं जो एक ही छत के नीचे रहते हुए कई राशन कार्ड धारक हैं और इनके शौचालय भी नहीं बने हुए हैं। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को ब्लॉक कुनिहार की 15 पंचायतों में ग्राम सभाएं होनी हैं। इस दिन ग्राम सभा के जरिये बीपीएल परिवारों की छंटनी की जाएगी। सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक अगर बात की जाए तो कुछ पंचायतें बीपीएल की श्रेणी से बाहर हैं। अब देखना यह है कि 15 अप्रैल को होने वाली 15 पंचायतों की ग्राम सभा से कितनी पंचायतें बीपीएल मुक्त होती हैं।
15 अप्रैल को होगी परिवारों की छंटनी : जयवंती
खंड विकास अधिकारी कुनिहार जयवंती ठाकुर का कहना है कि उनके ध्यान में कई अपात्र बीपीएल परिवारों को लेकर शिकायतें मिली हैं। इसको लेकर सर्वे और वीडियोग्राफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को होने वाली ग्रामसभा में पात्र और अपात्र परिवारों की छंटनी होगी।