फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अजय बेस्ट स्टूडेंट, अतुल को मिला बेस्ट एजूकेशन टॉपर का खिताब

अजय बेस्ट स्टूडेंट, अतुल को मिला बेस्ट एजूकेशन टॉपर का खिताब

Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शानदार प्रदर्शन पर मिला सम्मान
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान पवन ने सम्मानित किए बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल नालागढ़ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थी पुरस्कार हासिल करने पर गदगद हो उठे। स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में मेधावी रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे अजय ठाकुर को बेस्ट स्टूडेंट, बेस्ट एजूकेशन टॉपर का खिताब अतुल जरयाल, बेस्ट प्लेयर कार्तिक, बेस्ट एनसीसी कैडेट गौरव कंधारी और बेस्ट एनएसएस वालंटियर का पुरस्कार शिवम मिश्रा, प्रशांत सेलोपाल और विनोद कुमार का प्रदान किया गया। 26 जनवरी की परेड में चयनित होने पर एनएसएस वालंटियर शिवम मिश्रा को स्कूल प्रबंधन ने विशेष रूप से सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल पूनम ठाकुर ने की। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में चल रही साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मंच का संचालक प्रवक्ता योगेश कुमार ने बखूबी ढंग से किया। कार्यक्रम में छात्रों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। इस दौरान विद्यार्थियों ने भांगड़ा, गिद्दा, एकल गीत, समूह गान, लघुनाटिका और योगासन आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें विद्यार्थियों ने लघुनाटिकाओं से समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया। मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान पवन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी काल एक ऐसा समय होता है, जिसमें एक मनुष्य जहां शिक्षा ग्रहण करता है, वहीं समाज के तौर तरीके भी सीखता है। इस अवसर पर सुरेंद्र ठाकुर, मंजूबाला, किरण ठाकुर, विजय गौतम, रेणुका शर्मा, सुषमा गुप्ता, सुमन लटावा, सतीश कुमार, दर्शन सिंह, उमेश शर्मा, शंभू राम, बलवीर कौर, विमला शर्मा, विजय शर्मा, रमन राणा, राकेश कुमार, अनिल शर्मा, सुनील, मनिंद्र और रविंद्र सहित स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य तथा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed