{"_id":"5a60d6104f1c1b7e268b51bb","slug":"11516295696-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना ही सगा भाई धुना, दंपति को आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना ही सगा भाई धुना, दंपति को आई चोटें
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। दुकान से अपने एक साथी के साथ घर जा रहे एक व्यक्ति पर उसके ही भाई और बच्चों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में उसे और उसको बचाने आई उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सुच्चा सिंह ने बताया कि इसने अपने घर के साथ दुकान खोल रखी है। यह और विजय ढेरोंवाल से सामान लेकर आ रहे थे और जब यह दोनों घर के पास पहुंचे तो इसका भाई इसे दराट दिखाने लगा। बाद में इसके भाई और उसके बच्चों ने एकदम से इन पर हमला कर दिया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उद्योग में काम करते समय लापरवाही का मामला दर्ज
बद्दी (सोलन)। भटौली खुर्द स्थित एक उद्योग में काम करते वक्त एक कामगार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक इसमें कौशल किशोर चोटिल हुआ है। कौशल किशोर भी अचेतावस्था में है। इसे यह चोट कंपनी में काम करते समय ड्रम धकेलने वाले लोगों की गलती से लगी है।
कोटियां से नकदी और गहने चोरी
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत कोटियां गांव में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है। देर शाम तक पुलिस टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने व चोरी के सामान का आंकलन करने में जुटी रही। एसएचओ बरोटीवाला जयराम डोगरा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
गोयला में पावर कट आज से
बद्दी (सोलन)। विद्युत उपमंडल गोयला के तहत 11 केवी बनलगी फीडर के बंद रहने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के मुताबिक दाड़वा, रामपुर, चंडी, बढ़लग, आंजी, मनेशी, बोहली, धारड़ी, भवानीपुर, समाणु, खैरी, बुधार कनैतां, गुज्जर बुधार, तिमली, टारला, थिनर, बमोत और कायल मंजली गांव में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 19 जनवरी से 21 जनवरी तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछा रहा है। पीजीसीएलएल नालागढ़ से कुनिहार तक यह लाइन बिछाई जाएगी। इस कारण 33 केवी सब स्टेशन सुबाथू से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।