{"_id":"594fe9cd4f1c1b4d7b8b48db","slug":"11498409421-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब बी की टीम ने आइशर स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब बी की टीम ने आइशर स्कूल को हराया
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद मैदान में परवाणू स्पोर्ट्स क्लब की ओर से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद राजेश शर्मा व नगर परिषद उपाध्यक्ष बिरमा आजाद ने किया। पहले दिन के मैचों में परवाणू स्पोर्ट्स क्लब (बी) ने आइशर स्कूल को 2-1 से, चंडीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब ने स्पोर्ट्स क्लब बद्दी को 2-1 से, एचएमटी कॉलोनी ने गवर्नमेंट स्कूल बद्दी को 2-0 और रॉयल चैलेंज ने सनराइज को 2-0 से हराया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी तथा वॉलीबाल एसोसिएशन जिला सोलन के अध्यक्ष हरमेल धीमान ने टीमों का हंसला बढ़ाया। जिला सोलन वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि परवाणू स्पोर्ट्स क्लब की यह एक अच्छी पहल है। इस मौके पर कमल अग्रवाल, संजय यादव, हरीश आजाद, दिनेश आजाद, यशपाल ठाकुर, सुभाष कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन