{"_id":"5cc88437bdec22070149f67f","slug":"111556644919-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग की मोकड्रिल फिर फेल, 6 मिनट में पार हो पाया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन विभाग की मोकड्रिल फिर फेल, 6 मिनट में पार हो पाया बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग की मॉकड्रिल फिर
फेल, 6 मिनट में पार हो पाया बाजार
अतिक्रमण ने बढ़ाई विभाग की मुश्किल, सड़क पर सजा रखा है सामान
अग्निशमन विभाग ने तय किया है बाजार पार करने को दो मिनट का समय
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में अग्निशमन विभाग की मॉकड्रिल फेल हो गई है। इस कारण अब तो विभाग को भी निराशा ही हाथ लग रही है। आलम यह है कि जिस गाड़ी को बाजार से निकलने में 2 मिनट का समय लगना चाहिए, उसे निकालने में 6 मिनट का समय लग रहा है। जो कि अग्निशमन विभाग के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। विभाग की मानें तो बाजार के बीचोंबीच कारोबारियों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण को इस मॉकड्रिल के फेल होने का बड़ा कारण है। साथ ही लोगों की ओर से बाजार में बनाई गई अवैध पार्किंग के चलते भी गाड़ी को अक्सर फंसने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए अग्निशमन विभाग की ओर से हर माह नगर परिषद को सूचित किया जाता है, लेकिन अभी तक नगर परिषद की ओर से कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इसका खामियाजा विभाग सहित राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को भी शहर के चौक के मुख्य बाजार में विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की गाड़ी को जगह जगह फंसने को मजबूर होना पड़ा। यही नहीं, विभाग के कर्मचारियों को गाड़ी से नीचे उतर कर कारोबारियों को सामान को समेटने और सड़क के किनारे लगी गाड़ियों को हटाने के लिए कहा गया। उधर, अग्निशमन विभाग के सब फायर अधिकारी राजा राम बागटा ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान गाड़ी को निकलने में फिर से 6 मिनट का समय लग गया। उन्होंने बताया कि बाजार में अतिक्रमण के कारण वाहन को फंसना पड़ रहा है। इस कारण मॉकड्रिल सफल नही हो पा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हर महीने नगर परिषद को सूचित किया जाता है।