फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दुकानदारों को अलग-अलग उठाना होगा ठोस व तरल कूड़ा

दुकानदारों को अलग-अलग उठाना होगा ठोस व तरल कूड़ा

Wed, 27 Mar 2019 05:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों को अलग-अलग उठाना होगा ठोस-तरल कूड़ा
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर परिषद मुस्तैद, कूड़े-कचरे का होगा सही ढंग से करना होगा निष्पादन
सूखे-गीले कचरे के प्रबंधन के लोगों को बताए तरीके
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। गर्मियों की दस्तक के साथ नगर परिषद नालागढ़ ने शहर में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बाजार की दुकानों से निकलने वाले ठोस व तरल कूड़े के उचित प्रबंधन के लिए अब जागरूकता का अलख जगाई जा रही है। इसके लिए परिषद ने पहले ही 25 स्वयं सहायता समूहों की 200 से अधिक महिलाओं को जोड़कर लोगों को जागरूक बनाया जा रहा है। पंफ्लेट और नुक्कड़ नाटिका से लोगों को जागरूक करने और उनके मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाकर उन्हें गीले-सूखे कूड़े कचरे प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। वहीं परिषद के अधिकारी व पदाधिकारी भी बाजार में उतरकर दुकानदारों को अवगत करवाने में जुट गए हैं। इस दौरान शहर के दुकानदारों में जागरूकता का अलख जगाई और सूखे -गीले कचरे के रखरखाव की जानकारी दी गई। अध्यक्ष नगर परिषद नीरू शर्मा ने कहा कि यदि लोग सफाई के प्रति सजग हों और अपने परिवेश को साफ रखें तो क्षेत्र स्वच्छ रहेगा और हरा भरा नजर आएगा।

परिषद की ईओ वर्षा चौधरी ने कहा कि अपने आसपास और अपने गली मोहल्ले को हमेशा साफ रखना चाहिए और लोगों को इसके लिए जागरूक करना चाहिए, तभी हम स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed