फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बिना टोकन के अब नजर नहीं आएगी शहर में रेहडिय़ां

बिना टोकन के अब नजर नहीं आएगी शहर में रेहडिय़ां

Tue, 20 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शहर में बिना टोकन रेहड़ी लगाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नगर परिषद करेगी जारी किए गए टोकन की जांच
अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। शहर में बिना टोकन लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करेगी। परिषद जारी किए गए रेहड़ियों के टोकन नंबरों की जांच कर उनके रिन्यू और आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच करेगी, वहीं नई रेहड़ियों के टोकन भी सशर्त जारी होंगे।
नालागढ़ शहर में अब अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाने वालों के खिलाफ नगर परिषद जल्द शिकंजा कसने जा रही है। परिषद की ओर से जारी किए गए रेहड़ियों के टोकनों की जहां जांच होगी, वहीं इनके रिन्यू न करने की स्थिति पर कार्रवाई होगी, वहीं आवश्यकता के अनुरूप रेहड़ियों के नए टोकन जारी होंगे। परिषद के मुताबिक नए टोकन जारी करने पर यह शर्त रहेगी कि संबंधित रेहड़ी एक जगह पर खड़ी न होकर शहर में घूमती रहे। इसके लिए परिषद जल्द ही बैठक में इस मुद्दे को लेकर विचार विमर्श करेगी और शहर में अतिक्रमण न हो । नगर परिषद ने शहर में बढ़ती रेहड़ियों की भरमार को देखते हुए निर्णय लिया है कि पुराने जारी किए गए टोकनों की नए सिरे से जांच होगी, वहीं उनके रिन्यू और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी जांचे जाएंगे। परिषद का कहना है कि लोगों की जरूरतों को देखते हुए रेहड़ियों के नए टोकन भी जारी होंगे, लेकिन यह टोकन सशर्त जारी होंगे कि जिस रेहड़ी को टोकन दिया जाएगा, वह एक स्थान पर खड़ा न होकर, अपितु शहर के हर गली वार्ड में जाकर अपने उत्पाद लोगों को पहुंचाएं। नगर परिषद जल्द ही इस संबंध में विशेष बैठक का आयोजन करने जा रही है, जिसमें रेहड़ियों संबंधी प्रस्ताव पारित कर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। परिषद ने रेहड़ी फड़ी के करीब 52 टोकन जारी कर रखे हैं। इन रेहड़ी वालों ने शहर के बाजारों में अपने स्थान चयनित कर रखे हैं, जिससे शहर में अतिक्रमण तो बढ़ता ही है, वहीं लोगों को चलने फिरने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि परिषद की ओर से जारी टोकनों के अलावा इससे अधिक रेहड़ियां शहर में लग रही हैं, जिससे नगर परिषद को चूना लग रहा है। नगर परिषद ने इन बातों को ध्यान में रखते हुए इन पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया है।
विज्ञापन

इनसेट
अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए उठाया कदम
अध्यक्ष नगर परिषद नालागढ़ नीरू शर्मा ने कहा कि शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण को देखते हुए रेहड़ियों के जारी किए गए टोकनों को रिन्यू किया जाएगा, वहीं नए टोकन सशर्त जारी होंगे। उन्होंने कहा कि बिना टोकन पाई जाने वाली रेहड़ियों के खिलाफ परिषद की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed