{"_id":"5be97f9abdec226934564146","slug":"111542029210-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल में कुश्ती हारने पर जम्मू के पहलवान की धुनाई, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल में कुश्ती हारने पर जम्मू के पहलवान की धुनाई, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला
Updated Mon, 12 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। पुलिस थाना सोलन में जम्मू के एक पहलवान ने सोलन के तीन अन्य पहलवानों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बसाल में आयोजित दो दिवसीय बिजेश्वर मेले के अंतिम दिन आयोजित दंगल में जम्मू कश्मीर के पहलवान ओमकार और सोलन के पहलवान वीर सिंह के बीच कुश्ती हुई।
इसमें जम्मू के पहलवान ने सोलन के पहलवान को हरा दिया जिसके बाद कुश्ती में हारे पहलवान सहित दो अन्य सोलन के साथी राजकुमार और अनिल ने कुश्ती के अखाड़े के बाहर जम्मू के पहलवान के साथ मारपीट कर दी। इससे पहलवान को चोटें आई हैं। इसके बाद उक्त पहलवान को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
जम्मू के पहलवान की शिकायत पर पुलिस ने अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। एसएचओ रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि बसाल मेले में जम्मू के पहलवान ने सोलन के पहलवान सहित अन्य दो के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन