फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पाइनग्रोव ने मॉडर्न स्कूल न्यू दिल्ली को 3-0 से हराया

पाइनग्रोव ने मॉडर्न स्कूल न्यू दिल्ली को 3-0 से हराया

Sat, 06 Oct 2018 06:16 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कसौली (सोलन)। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में ऑल इंडिया आईपीएससी गर्ल्स फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने मॉडर्न स्कूल बारहखंभा रोड न्यू दिल्ली को 3-0 से मात देकर मैच जीता। पाइनग्रोव की अनन्य ममगेन को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एक अन्य मुकाबले में विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार ने मेयो कॉलेज अजमेर को एतकरफा मुकाबले में 5-1 से करारी शिकस्त दी। हिसार की दिपाली को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

एक अन्य लीग मैच में लॉरेंस स्कूल सनावर ने डेली कॉलेज इंदौर को 2-01 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लॉरेंस स्कूल सनावर की आर्य को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। अंडर-19 वर्ग में विद्या देवी जिंदल हिसार ने राजकुमार कॉलेज को 2-0 से हराया। इसमें हिसार की श्रानन्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंडर-14 के मुकाबले में मेयो कॉलेज अजमेर और मॉडर्न स्कूल बारहखंभा रोड न्यू दिल्ली के बीच मुकाबला कांटे का रहा।
विज्ञापन


यह मैच बराबरी पर छाूटा और मेयो कॉलेज अजमेर की मानवी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। पाइनग्रोव स्कूल और डेली कॉलेज इंदौर के बीच मुकाबला रोमांचक रहा जो बराबरी पर छूटा। इसमें मेजबान स्कूल की जसमिन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। अंडर-19 वर्ग में असाम वैली स्कूल ने अशोक हॉल को 3-1 से हराकर अपनी टीम को विजय दिलाई। असाम वैली स्कूल की कूनम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिन के अंतिम मैच में मेजबान स्कूल ने डीपीएस को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से करारी मात देकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। पाइनग्रोव की रोंगमित को तीसरी बार शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed