फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बारिश से आईपीएच की 20 स्कीमें हांफी, 50 लाख का फिर से हुआ नुकसान

बारिश से आईपीएच की 20 स्कीमें हांफी, 50 लाख का फिर से हुआ नुकसान

Sun, 23 Sep 2018 05:08 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
बारिश से आईपीएच की 20 स्कीमें हांफी
विज्ञापन

50 लाख का फिर से हुआ नुकसान
मानसून सीजन में अब तक आईपीएच विभाग को लग चुकी है 6.30 करोड़ की चपत
सतवीर सिंह
सोलन। मूसलाधार बारिश से जिले भर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोलन के आईपीएच विभाग की बारिश से 20 पेयजल और सिंचाई योजनाएं हांफ चुकी हैं। इस वजह से विभाग को एक बार फिर से 50 लाख रुपये का चूना लग गया है।
जानकारी के अनुसार स्कीमों में गाद आने के कारण पानी की आपूर्ति एक बार फिर से प्रभावित हुई है। साथ ही लोगों को बारिश के चलते स्कीमों को नुकसान होने से फिर से पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। यही नहीं, यदि मौसम की बेरुखी ऐसी ही रही तो और नुकसान होने के साथ-साथ लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। सोलन में आईपीएच विभाग की 372 स्कीमें हैं। इनमें से 317 स्कीमें पेयजल व 56 स्कीमें सिंचाई की हैं। इनके जरिये लोगों को पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन हो रही बारिश के कारण जहां आईपीएच को नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों को भी पानी की कमी से बार-बार जूझना पड़ रहा है। इसी के चलते लोगों को अब ज्यादा बारिश होने से निकट भविष्य की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन

ये स्कीमें हुई हैं प्रभावित
बारिश के कारण अभी तक आईपीएच विभाग की कैथलीघाट, कोरों-कैथली, धर्मपुर डगरोह खड्ड, नरायणी सहित 16 स्कीमें प्रभावित हो चुकी हैं। इन स्कीमों में बारिश के कारण गाद आने की वजह से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। यदि अब तक हुई बारिश के दौरान हुए नुकसान पर नजर दौड़ाई जाए तो पूरे सीजन में अभी तक विभाग को 6.30 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बारिश के कारण अभी यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कीमों को जल्द किया जाएगा बहाल : सुमित सूद
सोलन आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अभी तक विभाग को 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण स्कीमों में गाद आने से स्कीमें प्रभावित हो चुकी हैं। प्रभावित स्कीमों को जल्द से जल्द रिस्टोर करने के प्रयास जारी हैं जिससे लोगों को पानी की किल्लत न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed