{"_id":"5b4755fc4f1c1b84468b613d","slug":"111531401724-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मोर्चा की बाइक रैली में यातायात नियमों को ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मोर्चा की बाइक रैली में यातायात नियमों को ठेंगा
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से वीरवार को आयोजित बाइक रैली में यातायात नियमों की अवहेलना की गई। बाइक रैली के दौरान कुछ कार्यकर्ता ऐसे दिखे जिन्होंने स्कूटी और बाइक पर सवार होने पर हेलमेट का प्रयोग नहीं किया। यह रैली रेस्ट हाउस से मालरोड होते हुए गुजरी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे कई कार्यकर्ता बिना हेलमेट सवारी करते नजर आए। प्रदेश सरकार ने हिमाचल में दोपहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। पुलिस शहर में प्रतिदिन आम लोगों के चालान कर रही है लेकिन रैली में किसी भी पुलिस कर्मी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
सोलन में केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने और लोकसभा के चुनाव को लेकर युवा मोर्चा ने शहर के अंदर बाइक रैली का आयोजन किया। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से शहर में बाइक रैली निकाली। खास बात यह रही कि रैली में खुद प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने हेलमेट पहनकर रैली में भाग लिया। भाजपा युवा मोर्चा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया और मोदी के नारे लगाए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य है कि देश-प्रदेश का युवा भाजपा के साथ है और लोकसभा चुनाव में युवा अपनी पूरी भागेदारी दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी
वीरवार को आयोजित बाइक रैली में कैबिनेट मंत्री राजीव सैजल मौजूद रहे। उन्होंने शहर में युवा मोर्चा के साथ स्कूटी पर बैठकर रैली में भाग लिया। यह रैली रेस्ट हाउस से कोटलानाला और बाईपास तक निकाली गई।
विज्ञापन
युवा मोर्चा सोलन मंडल के अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि रैली में सभी युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। कानून सभी के लिए बराबर है और युवा मोर्चा उसका पालन करता है।