{"_id":"5a8c4a694f1c1bc83b8b7e48","slug":"111519143529-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में नहीं मिल रहे स्टांप पेपर, कांग्रेस ने की उपायुक्त से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में नहीं मिल रहे स्टांप पेपर, कांग्रेस ने की उपायुक्त से शिकायत
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
रबर स्टैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। तहसील कार्यालय में स्टांप पेपर और कोर्ट फीस टिकट न मिलने से लोग परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले के जांच की मांग भी की है। पार्टी के महासचिव शिवदत्त ठाकुर ने बताया कि स्टांप पेपर और टिकट समय पर न मिलने से लोगों के राजस्व और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही इसका असर सरकार को होने वाले राजस्व पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि करीब दो माह से ऐसी परेशानी सोलन में लोगों को झेलनी पड़ रही है। कोषागार विभाग में अधिकारियों की मनमानी की वजह से स्टांप पेपर नहीं निकल पा रहे हैं। कहा कि पहले दो से तीन बजे के बीच स्टांप पेपर उपलब्ध हो जाते थे। इस दौरान यह आसानी से जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच जाते थे। लेकिन जब से कोषागार विभाग को मिनी सचिवालय में बदला गया है तब से स्टांप निकलने का समय चार से साढ़े चार बजे तक हो गया है। इससे लोगों को स्टांप लेकर तहसीलदार के पास पहुंचने में समय लग रहा है। कोषागार में 50 और 100 रुपये के स्टांप उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन कोषागार विभाग इसकी मांग नहीं कर रहा है। उन्होंने उपायुक्त हंसराज शर्मा से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।
डीसी हंसराज शर्मा ने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द समस्या निदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी कोई परेशानी पेश न आए।