{"_id":"5a5ce1ca4f1c1ba2268b48fe","slug":"111516036554-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात नवजात को कुतों ने नोच खाया कालूझिंडा पंचायत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात नवजात को कुतों ने नोच खाया कालूझिंडा पंचायत में
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी के बरोटीवाला थाना के तहत कालूझिंडा पंचायत में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव कुत्तों ने नोंचकर खा डाला। लोगों की नजर कुत्तों पर पड़ी तो शव को कब्जे में लिया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी और पंचायत प्रधान ने बरोटीवाला थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर पूछताछ करनी शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार दून हल्के की कालूझिंडा पंचायत के कलरावाली गांव के खेतों में एक अज्ञात नवजात शिशु को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। लोगों ने कुत्तों को भगाया तथा सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान देसराज द्वारा पुलिस की दी गई सूचना के मुताबिक ग्रामीण सुबह के समय काम करने के लिए खेतों की ओर गए। उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक नवजात के शरीर को नोच रहे हैं। बरोटीवाला थाना प्रभारी जयराम डोगरा की अगुवाई वाली टीम मौके पर पहुंची और मौके पर पाया कि कुत्ते अज्ञात नवजात के शरीर के बीच का हिस्सा पूरी तरह खा चुके थे। नवजात का सिर और टांगे ही शेष बची थीं। इसे कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नवजात शिशु को यहां किसने फेंका है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नवजात को जिंदा खेतों में फेंका गया या फिर मरने के बाद। डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। मामले में धारा 317 के तहत कार्रवाई की जा रही है।