फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   767 घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

767 घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Wed, 10 Jan 2018 09:54 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
767 घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन
हरदुआगंज तापीय परियोजना में बनाया जाता कासिमपुर पावर हाउस। - फोटो : Amar Ujala
सोलन। विद्युत उपमंडल एक के तहत आने वाले 767 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटने की तैयारी हो गई है। यह कार्रवाई दिसंबर माह के बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर की जा रही है। इनके पास बोर्ड के 11 लाख 83 हजार 507 रुपये फंसे हैं। इस कारण बोर्ड को विकास कार्यों के लिए आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। इसमें 512 घरेलू उपभोक्ताओं से बोर्ड ने 6 लाख 37 हजार 491 रुपये और 239 व्यावसायिक उपभोक्ताओं से 5 लाख 15 हजार 513 रुपयों सहित अन्य 16 उपभोक्ताओं से 30 हजार 303 रुपये की वसूली करनी है। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के लिए सूचित कर दिया है। यदि इसके बाद भी उक्त उपभोक्ताओं द्वारा 29 जनवरी तक बिज को जमा नहीं करवाया जाता है तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल एक के तहत आने वाले ऐसे घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता जिन्होंने दिसंबर माह का बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है उनके खिलाफ बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते बिजली कनेक्शन काटने के लिए सूचित कर दिया है। इसमें सबसे अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए 29 जनवरी तक का समय दिया है। यदि उक्त समय तक उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं करवाया गया तो बोर्ड द्वारा उक्त उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां लगेंगे बिल जमा करवाने के काउंटर
बोर्ड ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से 29 जनवरी तक बिल जमा करवाने की अपील की है। बताया कि बिल जमा करवाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काउंटर लगाए जाएंगे। एक काउंटर सेर चिराग जौणाजी और अन्य एक काउंटर ब्रुरी में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल जमा न करने पर कटेंगे कनेक्शन
विद्युत बोर्ड उपमंडल एक के सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किए हैं उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बताया कि इन उपभोक्ताओं को 29 जनवरी तक बिजली बिल जमा करवाने होंगे। यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं करवाए तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed