फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अस्पताल की दिवारों से टपक रही सिवरेज की गंदगी

अस्पताल की दिवारों से टपक रही सिवरेज की गंदगी

Sun, 03 Dec 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की दिवारों से टपक रही सिवरेज की गंदगी
अस्पताल की दीवारों पर टपकती सीवरेज की पाइपें। - फोटो : अमर उजाला
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लोगों को सीवरेज पाइपों से हो रही लीकेज के चलते भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। ऊपरी मंजिल में फटी इन पाइपों से गंद आते-जाते लोगों पर भी गिर जाता है। हैरत इस बात की है कि हर रोज यहां हजारों की संख्या में लोग इलाज करवाने आते हैं। ऐसे में अस्पताल में इस तरह की अव्यवस्था मरीजों के लिए घातक है।
विज्ञापन

आलम यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल के भवन की दीवारों से सटाकर लगी सीवरेज लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है। इसके चलते सारी गंदगी लोगों पर गिर रही है। इससे क्षेत्र में जहां बदबू का आलम है वहीं बीमारी फैलने का भी अंदेशा भी बना हुआ है। जानकारी के अनुसार अस्पताल के आपातकाल मुख्यद्वार के भवन वाली दीवार में बिछाई सीवरेज की पाइपलाइन जगह-जहग से फट चुकी है। इस कारण पाईप लाइन से सीवरेज की गंदगी नीचे चल रहे लोगों सहित खिड़कियों के जरिये वार्ड सहित अन्य कमरों में जा रही है। इससे जहां क्षेत्र में बदबू फैली रहती है वहीं बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


खुले में फेंकी जा रहे
अस्पताल के महिला वार्ड की गैलरी में सिरिंजें खुले में ही फेंकी जा रही है। यह काम अस्पताल के किसी कर्मचारी का है या फिर मरीजों का लेकिन आम लोगों के लिए यह खतरनाक है। यह किसी के भी पैर में घुसकर उन्हें चोटिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed