फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   शहर में शुरू नहीं हो पाइ एसएमएस सुविधा, नगरपरिषद ने किया था दावा

शहर में शुरू नहीं हो पाइ एसएमएस सुविधा, नगरपरिषद ने किया था दावा

Sun, 22 Oct 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में शुरू नहीं हो पाइ एसएमएस सुविधा, नगरपरिषद ने किया था दावा
एसएमएस
सोलन। नगर परिषद की कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण शहर के लोगों को एसएमएस की सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई है। नप की शहर के लोगों की समस्या, सुझाव मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये पहुंचाने की योजना थी। इससे लोगों को जहां परिषद की योजनाओं के बारे में जानकारी मिलनी थी, वहीं शहरवासी अपनी समस्याओं को नप अधिकारियों तक एसएमएस के जरिये पहुंचा सकते थे। लेकिन, यह मुहिम अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन


हालांकि नप के अधिकारियों का दावा है कि इस कवायद को पूरी करने में जुटे हैं। कभी भी इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। नगर परिषद एसएमएस सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मोबाइल प्रदाता कंपनी से बल्क एसएमएस का करार किया जाना था। प्रत्येक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सिस्टम में फीड किए जाने थे। इसके बाद बिजली, पानी और सेनिटेशन टैक्स के बिल की जानकारी संबंधित नंबरों पर भेजनी थी। इसके लिए नगर परिषद ने एक नंबर भी जारी करना था। इसमें रिक्वेस्ट भेजने पर स्वीकृति संदेश आना था।
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि इस सुविधा को लोगों को देने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन, कागजी कार्रवाई के चलते यह मुहिम रुकी पड़ी है। नगर परिषद द्वारा जल्द ही एसएमएस सुविधा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed