फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दलितों को मान सम्मान भाजपा ने दिया : सती

दलितों को मान सम्मान भाजपा ने दिया : सती

Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि दलितों को मान सम्मान मिला है तो वह भाजपा ने दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही दलित समाज को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया और उनका जमकर शोषण किया। सच्चे अर्थों में दलितों को मान सम्मान तो भाजपा ने दिया है। इसका साक्षात उदाहरण है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी विस क्षेत्रों में अंबेडकर भवनों का निर्माण करवाना। यह बात सत्ती ने बद्दी के गुल्लरवाला में आयोजित भाजपा दलित स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। साईं रोड बद्दी में आयोजित इस सम्मेलन में दून हल्के की 33 पंचायतों और शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस भी सरकार की पिट्ठु बनकर काम कर रही है। इसका ताजा उदाहरण गुड़िया हत्याकांड और वनरक्षक हत्या का
विज्ञापन

मामला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस ईमानदार मानी जाती थी लेकिन गंदी राजनीति की वजह से आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। कांग्रेस कहती है कि वह रिपीट करेंगे लेकिन पांच साल के अंदर जहां जहां भी चुनाव या उपचुनाव हुए उसमें कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह झल्ला ने कहा कि कांग्रेस के दून के एक नेता पर दलित लड़की की हत्या का आरोप अभी कायम है और मामला कोर्ट में है। हत्या करने वालों को दलित समुदाय कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सिंकदर कुमार ने कहा कि प्रत्येक विस क्षेत्र में दलित सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं जिसमें भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कसौली के विधायक राजीव सहजल ने भी कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज करार दिया। एससी मोर्चा प्रधान मंडल सिंकदर बंसल और मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सम्मेलन में 354 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम में जिप सदस्य सुमन देवी, भटौली कलां प्रधान सोनू देवी, मानपुरा की कुलदीप कौर, लोदीमाजरा के उपप्रधान कश्मीरी लाल धीमान, गुरमीत सिंह, प्रेम दर्दी, अशोक कुमार, को मंच पर विशेष तौर पर सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


सम्मेलन यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. श्रीकांत शर्मा, आशुतोष वैद्य, पूर्व जिप सदस्य एवं भाजपा नेता परमजीत सिंह पम्मी, कै. डीआर चंदेल, गोपाल ठाकुर, कै. हेमराज वर्मा, बलविंदर ठाकुर, हंसराज चंदेल, एससी मोर्चा जिला प्रधान राजेंद्र सिंह झल्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भरत साहनी, अमर संधू, चौधरी भगवान दास, ध्यान सिंह लादी, श्रवण चंदेल, जसवंत सिंह चौधरी, प्रेम ठाकुर, सिंकदर बंसल, सत्या पांडे, कृष्ण नीलू, लोकेश दत्ता, सुखबीर सैणी, तरसेम चौधरी, गुरनाम गोलू, रोशन वशिष्ट, रमेश ठाकुर, खेमचंद ठाकुर, पवन शर्मा, संजीव गिरी, राम सिंह सैणी, बलजीत नेती, सुभाष शर्मा, देवराज चौधरी, हरीश लबाणा, भूपेंद्र लबाणा, प्रीतम सैणी, प्रकाशा चंद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नहीं पहुंचे फायर ब्रांड नेता मनोज तिवारी
दलित स्वाभिमान सम्मेलन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अभिनेता मनोज तिवारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। इनके नाम का कई दिनों से प्रचार प्रसार किया जा रहा था कि मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऐसे में मनोज तिवारी के न पहुंचने से कई लोग मायूस भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed