{"_id":"597779514f1c1b13348b4661","slug":"111501002065-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगम की टोली ने किया शिव महिला का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगम की टोली ने किया शिव महिला का गुणगान
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार प्राचीन शिव तांडव गुफा में मंदिर समिति ने भंडारे का आयोजन किया गया। रात को जंगम ऋषियों ने शिव महिमा का गुणगान भी किया। गुफा समिति के अध्यक्ष राम रत्तन तनवर ने बताया कि सावन महीने में गुफा में बने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ रहती है। सोमवार को भी हजारों लोगों ने अपने आराध्य देव के दर्शन कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। लुधियाना से आई जंगम ऋषियों की टोली ने शिव महिमा का झांकियों सहित बखान कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर समिति के प्रधान राम रत्तन, उप प्रधान अमरीश ठाकुर, देस राज पूरी, साहिल, राज कुमार, चमन मल्होत्रा, तुलसी राम, अर्जुन, गौरव ठाकुर, सुनील तनवर, हीरा लाल और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन