फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   11 workers who provided employment became unemployed

Solan News: रोजगार देने वाले 11 कर्मी हुए बेरोजगार

Sat, 09 Nov 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 09 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरकार द्वारा अनुबंध नवीनीकरण न होने पर चले गए सभी कर्मी
विज्ञापन

छुट्टी होने पर भी कार्य पूरा करने के लिए आ रहे अन्य कर्मचारी
इन दिनों प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का चल रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के रोजगार कार्यालय में अनुबंध पर कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं। जिले में 11 कर्मी अनुबंध पर रोजगार कार्यालय में कार्य कर रहे थे। लेकिन अब सरकार की ओर से अनुबंध नवीनीकरण न होने पर इन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। ऐसे में रोजगार देने वाले कर्मचारी खुद बेरोजगार हो गए है। ऐसे में कार्यालय में कर्मचारियों की किल्लत होनी शुरू हो गई है। कर्मचारियों की कमी के कारण अन्य को छुट्टी के दिन भी पुराना कार्य पूरा करने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं, इन दिनों प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर भी पंजीकरण कार्य चला हुआ है। लेकिन कर्मचारियों की कमी के दिक्कत आ रही है।
गौर रहे कि 31 अक्तूबर को रोजगार कार्यालय में तैनात अनुबंध कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जिले में 11 कर्मचारी है। ये डाटा एंट्री पोस्ट पर तैनात थे। इसमें चार कर्मचारी सोलन, एक कसौली, अर्की में दो, नालागढ़ में दो और अर्की में दो कर्मचारी तैनात थे। लेकिन सरकार की ओर से अनुबंध रिन्यू न होने पर इन्हें वापस जाना पड़ा है। ऐसे में रोजगार देने वाले कार्यालय से ही लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जिला रोजगार अधिकारी जगदीश ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर भी पंजीकरण कार्य चला हुआ है। इसके लिए कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। दो दिन में यह कार्य पूरा होना है। दूसरी ओर अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध रिन्यू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
निगम कार्यालय में भी चलता रहा कार्य
शनिवार को दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के बाद भी नगर निगम में भी कार्य चलता रहा। सभी कर्मचारी पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यालय में दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि पुरानी योजनाओं समेत अन्य कार्य को काफी समय से पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed