{"_id":"62054fe08a03954e513e747d","slug":"103-crore-drinking-water-scheme-approved-for-kasauli-area-resident-dr-rajiv-saijal-solan-news-sml3991462179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली क्षेत्र के लिए 103 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली क्षेत्र के लिए 103 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कसौली क्षेत्र के लिए 103 करोड़ की पेयजल योजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से क्षेत्र की 17 पंचायतों के 179 गांवों तक पानी पहुंचेगा। इससे लगभग 60 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
वीरवार को सोलन में प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री ने सोलन के लिए 1070 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए।
इनमें सोलन विस क्षेत्र के लिए 316 करोड़, अर्की के लिए 144 करोड़, नालागढ़ के लिए 200 करोड़ और दून विधानसभा क्षेत्र के लिए 290 करोड़ दिए हैं। उन्होंने बताया कि नालागढ़ में 265 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइस लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इसके लगने से 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। 350 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए 100 करोड़ केंद्र से जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएचएसी में सस्ती दरों पर होंगे टेस्ट
डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश के सभी सीएचसी स्तर के अस्पतालों में लोगों को एसआरएल की तर्ज पर सस्ती दरों पर टेस्ट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकार ने कर्षणा डायोग्नॉस्टिक्स से करार किया है।
एनएच कर्मियों से मांगा तीन माह का समय
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एनएच कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इसके लिए यूनियन से सरकार की बात हुई है। इनसे तीन माह का समय मांगा गया है। इन्हें रेगुलर पे स्केल के समान वेतनमान दिया जाएगा।
सोलन अस्पताल को 15 दिन के भीतर मिलेगी सीटी स्कैन सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आगामी 15 दिनों के भीतर आधुनिक सीटी स्कैन सुविधा मिलेगी। डॉ. राजीव सैजल ने बताया कि इसके लिए इंग्लैंड से विशेष तौर पर हाईटेक मशीन मंगवाई गई है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बहुत जल्द लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी।