फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में बिगड़ी पेयजल आपूर्ति की सप्लाई, 14 दिन से सूखे लोगों के गले

धर्मपुर में बिगड़ी पेयजल आपूर्ति की सप्लाई, 14 दिन से सूखे लोगों के गले

Sat, 23 Feb 2019 05:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में बिगड़ा जल वितरण, 14 दिन से नहीं की गई आपूर्ति
विज्ञापन

कई जगह छह दिन के बाद हो रही पानी की सप्लाई, सर्दी में लो वोल्टेज से भी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन) पंचायत धर्मपुर के कई वार्डों में पिछले 14 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्र में पिछले काफी समय से पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के कारण पानी की पाइपें टूट रही हैं। साथ ही, क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज के कारण पंप से पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है जिससे पानी की किल्लत हो गई है। इससे कहीं 14 दिन तो कहीं छह दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय निवासी विनोद राणा, अरविंद, सोहन लाल, विक्रम, नीलकमल, नेहा, राजकुमार, बॉबी, नरेश, संजीव ने आईपीएच पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल वितरण प्रणाली दुरुस्त न होने की वजह से लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है। आईपीएच ने पिछले काफी समय से कीमैन के खाली पदों को नहीं भरा गया है। गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर को पानी का निरंतर नहीं मिल रहा है। यह समस्या पिछले लगभग 20 साल से चली आ रही है लेकिन समस्या से निजात को कोई संतोषजनक कार्य नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आईपीएच में कीमैन के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने स्थानीय पंचायत के खिलाफ रोष प्रकट किया और पानी आपूर्ति के बारे में कोई भी समय तय न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द धर्मपुर में पानी की आपूर्ति को सप्ताह में कम से कम दो बार किया जाए।
स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को पानी नहीं
धर्मपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भी पेयजल की भारी कमी बनी हुई है। इससे यहां दाखिल व नियमित रूप से ओपीडी में आ रहे मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में पानी की सप्लाई न होने से सभी टंकियां खाली हो गई हैं। इससे मरीजों को बाहर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के आसपास बनी दुकानों में बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

जल्द हल होगी समस्या : नरेश
सहायक अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार ऐसी शिकायत मिली है। संबंधित कर्मचारियों को जल्द ही निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल समस्या दूर करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed